RSMSSB VDO Mains Exam का Detailed Syllabus 2022 जारी हुआ, Rajasthan VDO मुख्य परीक्षा के लिए बोर्ड ने detailed Syllabus & Exam pattern डाला, Download Rajasthan Gram Vikas Adhikari Syllabus & Exam pattern PDF
नई सूचना-19 अप्रैल 2022-:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022 के लिए विस्तृत Syllabus & Exam pattern जारी किया | अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से पाठ्यक्रम देख सकते है |
Village Development Officer 2021: New Scheme & Syllabus for Main Exam
कुछ समय पहले राजस्थान राज्य में Gram Vikas Adhikari के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई थी और इन भर्तियों के तहत जो भी योग्य उम्मीदवार हैं वह सभी आवेदन कर रहे हैं |
इन भर्तियों के तहत नोटिफिकेशन 6 सितंबर 2021 को Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा जारी किया गया था | जिसमें यह लिखा था, कि 10 सितंबर 2021 को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी |
जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Gram Vikas Adhikari के पदों पर आवेदन देना चाहते हैं, तो वह 9 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं |
राज्य में ऐसे लाखों उम्मीदवार हैं जो Village Development Officer (VDO) के पदों की भर्ती का इंतजार करते रहते हैं, क्योंकि ग्राम विकास अधिकारी का पद एक ऊंचा पद होता है, जिस पर कार्य करने वाले व्यक्ति के ऊपर बहुत ही जिम्मेदारी होती हैं |
Note :-
- इस परीक्षा में 1/3 Negative Marking की जाएगी, इसलिए परीक्षा करते समय परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होगा l
- इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए परीक्षार्थी को कम से कम 40% अंक हासिल करने होंगे l यदि कोई अभ्यर्थी 40% अंक हासिल करने में सफल नहीं होगा तो उसे नियुक्ति नहीं दी जाएगी l
- डिटेल में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ग्राम विकास अधिकारी की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से अधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं l
RSMSSB Gram Vikas Adhikari New Syllabus 2022
जो भी अभ्यार्थी ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में शामिल होंगे तो उन्हें सिलेबस के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है | इसलिए हम नीचे आपको ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के पाठ्यक्रम से अवगत करा रहे हैं ताकि आप अपनी अच्छी तैयारी कर सकें |
प्रश्न-पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे –
- सामयिक विषय-राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएँ और क्रीडा |
- भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
इस विषय में से आपसे बहुत सी चीजों के बारे में पूछा जाएगा जैसे कि –
विश्व की विस्तृत भौतिक विशेषताएं महत्वपूर्ण स्थान महासागर तथा पर्वत |
भारत की पारिस्थितिक तथा वन्य जीवन |
राजस्थान राज्य के प्राकृतिक संसाधन जैसे कि खनिज, वन, भूमि, जल, पशु संसाधन तथा वन्य जीव एवं संरक्षण |
राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा,अकाल और मरुस्थल की समस्याएं |