UPSC kya hai? UPSC Full Form (पूरी जानकारी)

आपने UPSC का नाम जरूर सुना होगा UPSC भारत का सबसे बड़ा exam है। आज हम जानेंगे UPSC Kya Hai? तथा आप UPSC किस प्रकार कर सकते हैं। 
 
UPSC में चयन भारत में करोड़ों छात्रों तथा उनके माता-पिता का सपना होता है और UPSC हर साल कुछ सौ पद ही निकालता है और उस पर लाखों फार्म भरे जाते हैं तथा परीक्षा के बाद उस में चयन होने पर आप कलेक्टर तक बन सकते हैं। 
 

 


UPSC Kya Hai? (UPSC क्या है?)

UPSC Level A और UPSC Level B कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक स्वतंत्र संगठन (Independent Organization) है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की स्थापना 1 अक्टूबर, 1926 को हुई थी. UPSC की Official Website – https://www.upsc.gov.in/ है. UPSC का मुख्यालय नई दिल्ली में है
 
UPSC देश में हर साल Civil सेवा परीक्षा आयोजित करता है. इस लेख में UPSC के तहत आने वाले पदों के full form और उससे सम्बंधित जानकारी हम देंगे। 

UPSC का पूर्ण रूप संघ लोक सेवा आयोग है।
 

UPSC Full Form (UPSC फुल फॉर्म)

हिन्दी में UPSC की full form – संघ लोक सेवा आयोग
 
English में UPSC की full form – Union Public Service Commission

 

 
संघ लोक सेवा आयोग का ही संक्षिप्त नाम UPSC है। यह राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक सेवा परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार एक केंद्रीय संस्था है। UPSC अखिल भारतीय लोक सेवाओं की भर्ती, नियुक्ति, स्थानांतरण और भर्ती नियमों को भी देखता है। 
 
संस्था के पास भारतीय संविधान के तहत अपना चार्टर है। यह स्थानांतरण, नियुक्ति और अनुशासनात्मक मुद्दों पर सरकार के साथ परामर्श पर काम करता है। अरविंद सक्सेना को इस संस्था अध्यक्ष 2018 में नियुक्त किया गया है। UPSC का मुख्यालय नई दिल्ली के धौलपुर हाउस में स्थित है।



UPSC के अंतर्गत आने वाले पद 

UPSC के अंतर्गत मुख्य रूप से 24 पद आते है अर्थात आप UPSC कि परीक्षा देते है और परीक्षा तथा Interview Clear होने के बाद आपको इन 24 पदों में से कोई पद मिल सकता है
 

  1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  2. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  3. भारतीय वन सेवा (IFoS)
  4. भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  5. भारतीय सूचना सेवा (IIS)
  6. भारतीय डाक सेवा (IPoS)
  7. भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
  8. भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
  9. रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
  10. पॉन्डीचेरी सिविल सेवा (PCS)
  11. पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा (PPS)
  12. दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा (DANICS)
  13. दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)
  14. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)
  15. इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS)
  16. इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
  17. इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)
  18. इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)
  19. इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)
  20. इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)
  21. इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)
  22. इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)
  23. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
  24. आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस (AFHCS)

UPSC के कार्य – 


संविधान के अनुच्छेद 320 के तहत अन्‍य बातों के साथ-साथ सिविल सेवाओं तथा पदों के लिए भर्ती संबंधी सभी जिम्मेदारियां आयोग के पास है, ऐसे किसी भी मामले में योग का परामर्श लिया जाना अनिवार्य होता है. संविधान के अनुच्छेद 320 के अंतर्गत UPSC के प्रकार्य इस प्रकार हैं:
 
 
  • संघ के लिए सेवाओं में नियुक्‍ति हेतु परीक्षा आयोजित करना
  • साक्षात्‍कार द्वारा चयन से सीधी भर्ती
  • प्रोन्‍नति/ प्रतिनियुक्‍ति/ आमेलन द्वारा अधिकारियों की नियुक्‍ति
  • सरकार के अधीन विभिन्‍न सेवाओं तथा पदों के लिए भर्ती नियम तैयार करना तथा उनमें संशोधन
  • विभिन्‍न सिविल सेवाओं से संबंधित अनुशासनिक मामले
  • भारत के राष्‍ट्रपति द्वारा आयोग को प्रेषित किसी भी मामले में सरकार को परामर्श देना

Conclusion (निष्कर्ष)

IAS, IPS, IRS, IFS, ऐसी सेवाएं हैं, जिनकी मांग सबसे ज्यादा रहती है। परीक्षा में Top Merit में आने वाले अभ्यर्थी इन सेवाओं में जा पाते हैं। 
 
आपको हम बता दें कि हर वर्ष लाखो form भरे जाते है लेकिन उनमे से सिर्फ कुछ अभ्यर्थी ही UPSC कि परीक्षा पास करके इन 24 Jobs में से कोई jobs ले पाते है तथा IAS कि Job इन सब में सबसे बड़ी job होती है

Leave a Comment